Posts

Showing posts from October, 2018

अकबर की तरफ से दलील- 40 साल में बनी छवि को महिलाओं के ट्वीट नुकसान पहुंचा रहे

नई दिल्ली.  यौन शोषण के आरोपों से घिरे एमजे अकबर की तरफ से दायर मानहानि मुकदमे पर गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। पत्रकार प्रिया रमानी ने 8 अक्टूबर को अकबर के बारे में एक ट्वीट किया था। इसके बाद अब तक 16 महिला पत्रकार अकबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी हैं। 20 महिलाएं उनके खिलाफ गवाही को तैयार हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि 31 अक्टूबर को अकबर और बाकी गवाहों के बयान सुने जाएंगे। अकबर की तरफ से पैरवी कर रहीं वकील गीता लूथरा ने कहा कि अकबर की 40 साल में तैयार हुई छवि को ऐसा नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। लूथरा ने कहा कि रमानी ने अकबर की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले ट्वीट किए। दूसरा ट्वीट तो स्पष्टत: उनके खिलाफ था , जिसे 1200 लोगों ने लाइक किया। इन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने अपने लेखों में इस्तेमाल किया। ये ट्वीट तब तक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले हैं, जब तक कि रमानी कुछ साबित नहीं कर देतीं। इस दौरान लूथरा ने बाकी महिलाओं के ट्वीट्स का हवाला भी दिया। प्रिया रमानी का 8 अक्टूबर का पहला ट्वीट इससे पहले